हाथरस, दिसम्बर 26 -- हाथरस। दिसंबर माह के सर्दी के तेवर तल्ख हो रहे हैं। शुक्रवार को हाथरस जिले में तापमान जम्मू की तरह रहा। सुबह पूरा जिला कोहरे के आगोश में समाया। इस दौरान वाहन स्वामियों ने लाइट जलाकर गंतव्य की दूरी तय की। दोपहर में धूप खिली। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहरा लिया। शाम को सूरज अस्त होने के बाद फिर से सर्दी बढ़ गई। शुक्रवार को अधिकत्तम 19 डिग्री व न्यून्नतम सात डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी का मैदानी इलाकों में साफ असर दिख रहा है। हर रोज कोहरा छा रहा है। सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार की सुबह लोग जागे तो घना कोहरा छाया हुआ था। घना कोहरा होने के चलते आमजन से लेकर बेजुबानों तक जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। सुबह घना कोहरा होने के चलते लोग घरों से कम निकले। जो लोग वाहनों से निकले ...