बहराइच, मार्च 10 -- बहराइच, संवाददाता। बौंड़ी थाना क्षेत्र में एक किशोरी के दोबारा अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है और नामजद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस के अनुसार बौंड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी का दूसरी बार अपहरण कर लिया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।दरअसल करीब छह माह पहले भी किशोरी का अपहरण हुआ था। उस समय आरोपी उसे जम्मू-कश्मीर लेकर चला गया था। घटना के बाद पीड़िता के पिता ने जम्मू-कश्मीर पुलिस से संपर्क किया था। वहां की पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए किशोरी को बरामद किया और उसे उसके पिता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.