नई दिल्ली, मार्च 13 -- नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बाढ़, फ्लैश फ्लड, बादल फटने, भूस्खलन और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों को राहत देने के लिए 1,912.99 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता मंजूर की है। यह फैसला उच्च स्तरीय समिति की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह सहायता वर्ष 2025 में आई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित पांच राज्यों आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नागालैंड-और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर को दी जाएगी।केंद्र सरकार ने बताया कि यह राशि राज्यों को पहले से जारी की गई मदद के अतिरिक्त है। यह सहायता राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के तहत दी गई राशि से अलग है। सरकार के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान केंद्र ने राज्य आ...