गुमला, मार्च 8 -- बसिया। थाना क्षेत्र के ससिया गांव निवासी रजनी किड़ो की जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मौत हो गई। रविवार को उसका शव पैतृक गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार रजनी पिछले करीब एक वर्ष से बारामूला में काम कर रही थीं। शुक्रवार को अचानक हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। दूर राज्य में मौत होने से शव को गांव लाना परिजनों के लिए मुश्किल हो गया था।घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य बसंती डूंगडुंग ने पहल करते हुए बसिया थाना प्रभारी कृष्णा कुमार से संपर्क किया। दोनों के प्रयास से जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी कर रविवार को शव बसिया लाया गया। प्रशासन की मौजूदगी में शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने सहयोग के लिए जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...