नई दिल्ली, जुलाई 19 -- Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। शनिवार और रविवार के बीच हुई भारी बारिश की वजह से प्रदेश के राजौरी और पुंछ जिलों में पानी ने जमकर उत्पात मचाया। दरहाली नदी में जलस्तर बढ़ने की वजह से राजौरी जिले के निचले इलाकों में पानी भर गया। इसकी वजह से अलग-अलग घटनाओं में करीब 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि अभी भी 5 लोग लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है। भारी बारिश की वजह से बने बाढ़ जैसे हालात में लोगों को भारी मात्रा में आर्थिक नुकसान भी हुआ है। राजौरी जिले में एक पार्किंग स्टैंड में खड़ी कई दर्जन गाड़ियां भी पानी के बहाव में बह गईं। इसके अलावा कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। राहत एवं बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले में एक मकान गिरने की वजह...