नई दिल्ली, अगस्त 3 -- जम्मू-कश्मीर में 10 दिनों के अंदर ही दो जगहों पर आतंकी हमलों में तीन लोग मारे गए। इनमें सुरक्षाबल का एक जवान और छत्तीसगढ़ के रहने वाले दो प्रवासी मजदूर शामिल थे। मजदूर कुलगाम में एक ईंट के भट्टे पर काम करते थे। सुरक्षाबलों की रिकॉर्ड के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में अब एक ही लोकल आतंकवादी बचा है। उसका नाम मोहम्मद लतीफ भट है और वह कुलगाम का ही रहने वाला है। संदेह है कि प्रवासी मजदूरों की हत्या के पीछे उसी का हाथ रहा हो।40 से 50 पाकिस्तानी आतंकवादी इससे पहले 22 जुलाई को अमरनाथ यात्रा के दौरान एक हेड कॉन्स्टेबल को गोली मार दी गई थी। सीआरपीएफ और पुलिस की फाइलों में मोहम्मद लतीफ भट का नाम खूंखार आतंकी के रूप में दर्ज है। इसके अलावा कश्मीर में 40 से 50 विदेशी यानी पाकिस्तानी आतंकियों के भी छिपे होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- अर...