नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशानिरोधी अभियान के तहत उधमपुर जिले में एक अंतर-जिला ड्रग तस्कर की 1.20 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई रेहंबल पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के संबंध में की गई है। बताया कि जब्त की गई संपत्तियां बांदीपोरा जिले के सुंबल के शिलवेट क्षेत्र के निवासी वाहिद मकबूल मीर की हैं। जांच के दौरान वित्तीय और बैकवर्ड लिंकेज विश्लेषण से पता चला कि आरोपियों ने मादक पदार्थों की तस्करी से प्राप्त धन से संपत्तियां अर्जित की थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...