नई दिल्ली, अगस्त 8 -- जम्मू-कश्मीर में ड्रग्स से बढ़ रही सुरक्षा की चुनौती - समिति ने कहा , सीमापार मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध खुफिया-आधारित अभियानों को मजबूत किया जाए, ---------- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों पर नकेल कड़ी गई है लेकिन अब सीमापार से आ रहा ड्रग्स राज्य में बड़ी सुरक्षा चुनौती पैदा कर रहा है । सीमापार से ड्रग भेजकर युवाओं का ब्रेनवॉश करने का प्रयास किया जा रहा है। सीमापार से भेजे जा रहे ड्रग की वजह से युवाओं में ड्रग की बढ़ती लत और इससे उत्पन्न हो रहे सुरक्षा खतरे का खुलासा गृहमंत्रालय से संबंधित संसदीय समिति की रिपोर्ट में किया गया है। यह रिपोर्ट शुक्रवार को संसद में पेश की गई थी。

रिपोर्ट के निष्कर्ष रिपोर्ट में कहा गया है कि संगठित आपराधिक और राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा मादक पदार्थो...