नई दिल्ली, मई 12 -- जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के केजी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश भारतीय सेना ने नाकाम कर दी। हमारे जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि किसी अन्य घुसपैठिए की मौजूदगी की जांच की जा सके। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा बलों की ओर से क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित करने के प्रयास जारी हैं। यह भी पढ़ें- 'सनातन को खत्म करना ही होगा...' नेता प्रतिपक्ष बनते ही फिर उदयनिधि के बिगड़े बोल जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पुलिस ने सोमवार को आतंकवादियों के पुराने ठिकाने का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान उस दौर की सामग्री बरामद की है, जब आतंकवाद चरम पर था। अधिकारियों ने बताया कि इन सामग्रियों में आईईडी की बैटरियां और दूरबीन शामिल हैं...