जम्मू-कश्मीर में आंतरिक सुरक्षा ग्रिड मजबूत बनाने की कवायद
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों की जिम्मेदारियों में बड़ा रणनीतिक बदलाव किया जा रहा है। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, उधमपुर और कठुआ जिलों के 21 संवेदनशील इलाकों में अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) काउंटर-इंसर्जेंसी और काउंटर-टेररिज्म अभियानों की जिम्मेदारी संभालेगा। अधिकारियों के मुताबिक, इन इलाकों में तैनाती के लिए सीआरपीएफ को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जवानों की संख्या और तैनाती की विस्तृत योजना को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, 21 स्थानों में करीब 15 कठुआ और छह उधमपुर जिले में हैं। इनमें डुडू-बसंतगढ़, बिलावर और मच्छेड़ी जैसे पहाड़ी और घने जंगल वाले इलाके शामिल हैं। इन क्षेत्रों को सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.