नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि अगले सप्ताह के शुरुआती दो-तीन दिन में उनके मंत्रिमंडल का विस्तार और उसमें फेरबदल किया जाएगा। उमर ने पार्टी के अपने सहयोगियों और विधायकों से मंत्री पद के लिए उनसे या नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला से संपर्क न करने की अपील की। साथ ही बताया कि मंत्रियों की सूची पहले ही तय की जा चुकी है। इससे पहले उन्होंने शनिवार सुबह श्रीनगर के लोक भवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। उन्होंने उपराज्यपाल से मंत्रिमंडल में फेरबदल पर चर्चा की। उमर ने सिन्हा से इसके लिए समय मांगा और कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के साथ विभागों में कुछ फेरबदल होंगे। यह भी पढ़ें- मेरे पिता के पास ना जाएं, लिस्ट बन चुकी है; मंत्रिमंडल का में फेरबदल करने जा रहे CM उमर अब्दुल्ला ...