नई दिल्ली, अगस्त 19 -- Sergio Gor visits Jammu Kashmir: अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर इस समय जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। इस बैठक के बाद गोर ने जोर देकर कहा कि यहां आना बहुत खुशी की बात है। इस दौरान उन्होंने ऐसी बात कही, जिससे पड़ोसी देश पाकिस्तान का तिलमिलाना तय है। गोर ने कहा कि यह (जम्मू-कश्मीर) भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके साथ ही गोर ने कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि नई दिल्ली और स्थानीय सरकार ने इसके लिए बहुत काम किया है। अमेरिका की तरफ से जारी होने वाली ट्रैवल एडवायजरी में वह इस बात का ख्याल रखेंगे। हालांकि, गोर ने किसी भी तरह की घोषणा से इनकार किया। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात करने के बाद सर्जियो गोर ने मीडिया कर्मियों से बात ...