मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- शुक्रवार को जम्मू कश्मीर पुलिस टीम ने खतौली क्षेत्र में दबिश दी। टीम के साथ एक युवक भी नजर आया। बताया गया है कि पिछले दिनों जम्मू में हुए हमले के बाद से नाम प्रकाश में आए कुछ हमलावरों की तलाश में पुलिस खतौली पहुंची थी। जम्मू कश्मीर के एसआई अशफाक अहमद शुक्रवार को पुलिस टीम के साथ खतौली पहुंचे। जुमे की नमाज के दौरान पुलिस टीम मस्जिद के बाहर खडी रही। बताया गया है कि टीम के साथ एक युवक भी था जो किसी मामले का आरोपी था। जिस युवक को टीम साथ लेकर आई थी उससे आरोपी की पहचान कराने को लेकर आना बताया गया है। बताया गया है कि पिछले दिनों जम्मू में एक हमला हुआ था जिसमे कई लोग प्रकाश में आए थे। उसी हमले के आरोपी की तलाश में पुलिस खतौली पहुंची थी।कोतवाल दिनेश चंद ने बताया कि जम्मू की पुलिस ने कस्बे में कई जगह पर दबिश दी थी। टीम की ...