नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- ब्रिटिश सांसद ने जम्मू-कश्मीर पर भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की फिर से पुष्टि करने के लिए संसद में एक प्रस्ताव पेश किया। कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने पिछले हफ्ते संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स में अर्ली डे मोशन (ईडीएम) पेश किया, जिसका उद्देश्य 26 अक्तूबर को मनाए जाने वाले जम्मू-कश्मीर विलय दिवस को चिह्नित करना था।

ईडीएम पर सांसदों के हस्ताक्षर ईडीएम का इस्तेमाल ब्रिटिश सांसद संसद का ध्यान किसी खास मुद्दे की ओर आकर्षित करने के लिए करते हैं। ब्लैकमैन के ईडीएम पर अलग-अलग दलों के तीन और सांसदों ने हस्ताक्षर किए। ईडीएम में कश्मीरी पंडितों की लगातार हो रही लक्षित हत्याओं पर दुख जताया गया। ईडीएम पर हस्ताक्षर करने वालों में डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी (डीयूपी) के सांसद जिम शैनन, लेबर पार्टी की...