नई दिल्ली, फरवरी 18 -- जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा देने के संबंध में जल्द फैसला लिए जाने का स्पष्ट संकेत दिया है। मेघवाल का यह बयान तब आया है जब घाटी की राजनीतिक पार्टियां लंबे समय से इस मांग को लेकर मुखर हैं। कानूनमंत्रालय द्वारा आयोजित एक क्षेत्रीय कार्यक्रम में शामिल होने आए मेघवाल ने पत्रकारों से बातचीत में इस विषय को अत्यंत संवेदनशील करार दिया। उन्होंने कहा, "यह एक महत्वपूर्ण विषय है। यह मामला बहुत संवेदनशील है। लेकिन जब हमारे गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा है कि आपको (जम्मू-कश्मीर को) वह अधिकार मिलेगा, तो वह मिलेगा। यह एक प्रक्रिया है। और मुझे लगता है कि आपको जल्द ही एक फैसला ...