अररिया, अप्रैल 13 -- अररिया, संवाददाता अररिया जिले की एक महिला जम्मू कश्मीर के सूफियान स्थित वन स्टॉप सेंटर के शरण में है। जानकारी मिलने पर जिले की वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी ने महिला से मोबाइल पर संपर्क कर उसकी काउंसलिंग की है। पीड़िता जिले के तारण और बैरगाछी के आस पास की बताई जाती है। जिला जनसंपर्क कार्यालय ने जिला वन स्टॉप सेंटर और पीड़िता के बीच हुई बातचीत का हवाला देते हुए बताया कि आशिक अहमद और स्व शाहिना की पुत्री परवीन आशिक वर्तमान में जम्मू कश्मीर जिले के सुफियान स्थित वन स्टॉप सेंटर में केंद्र में प्रशासक की देखरेख में आवासित हैं। यह भी पढ़ें- पांच लाख रुपया दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने में मामला दर्ज परवीन की सौतेली मां का नाम सबीना है। अररिया वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक वर्षा रानी को पीड़िता ने बताया कि उनका विवाह फिरदौस अहमद न...