पूर्णिया, अप्रैल 1 -- जिले में आपराधिक छवि वाले लोगों में निजी बॉडीगार्ड रखने का क्रेज बढ़ा है। बॉडीगार्ड रखने के लिए उन्हें पुलिस को सूचना देने की जरूरत भी नहीं पड़ रही है। ताजा मामला पूर्णिया कॉलेज चौक के समीप रविवार रात को एनकाउंटर के बाद पकड़ाए यूपी के दो निजी गार्डों से जुड़ा है। जानकार बताते हैं कि हर किसी को जान की सुरक्षा का अधिकार है। जिसके लिए कोई भी सुरक्षा गार्ड रख सकता है। परन्तु निजी सुरक्षा गार्ड रखने से पहले गार्ड के ब्यौरे के साथ पुलिस को सूचित करना अनिवार्य होता होता है। पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई है कि गार्ड को रखने के लिए पुलिस को पूर्व में किसी भी तरह की सूचना नहीं दी गई है। जिससे पुलिस फिलहाल इस नतीजे पर नहीं पहुंची है कि वास्तव में पकड़ाए गार्ड किसके थे। हालांकि गार्ड के साथ सरसी का कुख्यात सिट्टू सिंह एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.