नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक जंग लगा मोर्टार बम निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 9.50 बजे सावजियां सेक्टर में एक फॉरवर्ड पोस्ट के पास बिना फटा यह बम देखा गया। इसके बाद सेना ने एहतियात के तौर पर उस इलाके की घेराबंदी कर दी। अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि यह शेल पाकिस्तानी सेना द्वारा सीमा पार से की गई गोलाबारी के दौरान दागा गया था, जो गिरने के बाद फटा नहीं और वहीं पड़ा रहा। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और जरूरी सावधानियां बरतते हुए इस बम को निष्क्रिय कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...