बहराइच, मार्च 27 -- झरेखापुर (सीतापुर), संवाददाता।जम्मूकश्मीर के कूपवाड़ा में तैनात सीतापुर के अग्निवीर जवान इंद्रजीत गुप्ता (30) की शुक्रवार को मौत हो गई। हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आ रही है। सेना के अधिकारियों ने परिवार वालों को सूचना दी है। चार वर्ष पहले वह सेना में तैनात हुए थे। शव शनिवार को घर आने की संभावना है। अग्निवीर जवान इंद्रजीत गुप्ता (30) मूलरूप से कोतवाली देहात के पकरिया धापूपुर के रहने वाले थे। चाचा रामचन्द्र गुप्ता ने बताया कि चार वर्ष पहले इंद्रजीत का अग्निवीर भर्ती में चयन हुआ था। करीब पांच माह पहले इंद्रजीत की तैनाती जम्मू कश्मीर के कूपवाड़ा में हुई थी। भाई इंद्रपाल गुप्ता ने बताया की इंद्रजीत सुबह ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।पिता ...