मिर्जापुर, मार्च 11 -- विंध्याचल(मिर्जापुर)। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब मां विंध्यवासिनी के गर्भगृह में पहुंच कर विधि-विधान से दर्शन पूजन किए। इसके बाद उन्होने मंदिर परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओं का दर्शन पूजन कर कुशल मंगल की कामना की। उन्हे दर्शन पूजन उनके तीर्थ पुरोहित राजन पाठक ने कराया। इससे पहले अष्टभुजा डाक बंगले पर नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने उनकी आंगवानी की। अष्टभुजा गेस्ट हाउस पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...