जम्मू-कश्मीर: खाई में गिरी गाड़ी, छह की मौत और तीन घायल
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को एक वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हादसे पर दुख जताया और जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों को तुरंत मदद पहुंचाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सुरनकोट के शेलधर इलाके में हुई। घायलों में शामिल एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुंछ के उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम एक दुखद हादसा हुआ। सीएमओ डॉ. परवेज खान ने बताया कि सभी मृतक 20 से 25 वर्ष की आयु वर्ग के थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.