जमशेदपुर, अगस्त 28 -- जमशेदपुर। मिर्जापुर से टाटानगर आने के दौरान सत्यम के रिश्तेदार की रुपए और पायल जम्मूतवी एक्सप्रेस के एसी कोच से चोरी हो गई। घटना चोपन और रेणुकूट स्टेशन के आसपास की है। यात्री ने टाटानगर रेल पुलिस को घटना की जानकारी दी है। दूसरे स्टेशन का मामला होने के कारण यात्री का बयान दर्ज कर कार्रवाई के लिए संबंधित रेल थाना में भेजा जाएगा। बताया जाता है कि दूसरे स्टेशनों पर चोरी का मामला अक्सर टाटानगर रेल थाना में जीरो कांड के तहत दर्ज होता है। यह भी पढ़ें- जम्मूतवी एक्सप्रेस में महिला का जेवर भरा बैग चोरी, हड़कंप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...