मिर्जापुर, अगस्त 30 -- मिर्जापुर, संवाददाता। सम्बलपुर से जम्मूतवी जा रही जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन से रविवार की सुबह रेलवे पुलिस ने 5.75 लाख के गांजा संग महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास ट्राली बैग में नौ बंडल में कुल 11.53 किग्रा गांजा बरामद हुआ। ओड़िसा के सम्बलपुर से गांजा लाकर मिर्जापुर के जमालपुर में तस्करी करतीं थी। वह जमालपुर की रहने वाली है।

पुलिस की जांच और गिरफ्तारी आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन के कोच बी-चार में सवार है। उसके पास एक ट्राली बैग है। उसमें गांजा है। सूचना पर टीम सक्रिय हुई। सुबह लगभग सवा आठ बजे ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रुकी। प...