धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्री का पर्स चोरी करने के मामले में आरपीएफ की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। धनसार थाना क्षेत्र के दुहाटांड़ कुम्हार पट्टी निवासी सुनील प्रसाद वर्मा उर्फ टेनिया को टीम ने बुधवार की शाम सवा सात बजे प्लेटफार्म नंबर चार-पांच से दबोचा। सुनील ने स्वीकार किया कि उसने जम्मूतवी एक्सप्रेस के दो यात्रियों का पर्स उड़ाया था। वह अक्सर कुमारधुबी से ट्रेन पर आम यात्री बन कर सवार होता है और मोबाइल व पर्स चुरा कर ट्रेन से उतर जाता है। उसके पास से जब्त एक पर्स में बिट्टू कुमार और दूसरे में तबरेज नामक व्यक्ति की आईडी मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...