वाराणसी, मई 2 -- वाराणसी। घुरहूपुर सारनाथ स्थित चेतन बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जम्प रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें सिंगल रोप स्पीड, टीम इवेंट और फ्री स्टाइल की स्पर्धाएं हुईं। इनमें रूबी भारद्वाज, खुशी भारद्वाज, सोना गोंड, शिवानी भारद्वाज, आंचल भारद्वाज, जानवी राय, चुलबुल यादव, अनन्या सिंह, अपूर्वा सिंह, आराध्या सिंह, अनाया पटेल आदि छात्राओं ने दमखम दिखाया। प्रबंधक बीरबल प्रसाद और कोच संजीवन पटेल ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...