भागलपुर, जनवरी 31 -- झाझा । नगर संवाददाता निजी स्कूलों के छात्रों एवंअभिभावकों की समस्याओं को लेकर डीईओ को ज्ञापन सौंपा गया है। फीस स्ट्रक्चर, री एडमिशन तथा किताबों के महंगे दामों को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी से जाप के पूर्व प्रदेश महासचिव बिनय यादव ने मुलाकात किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी को यह अवगत कराया कि जिले भर में प्राइवेट स्कूलों के द्वारा अधिक फी वसूला जा रहा है और हर साल नए क्लास में रि- एडमिशन के नाम पर रकम वसूली जा रही है। इसके साथ-साथ प्राइवेट स्कूल अपने विद्यालयों में हर साल किताब का सिलेबस बदल देते हैं और अलग-अलग महंगे महंगे प्रकाशकों की किताबों का अनुमोदन करते हैं। ऐसी किताबें बाजार में उपलब्ध नहीं होती हैं। इस वजह से उन किताबों की छपी ऊंची कीमत अभिभावकों की जेब ढीली कर देती है। ज्ञापन के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी से ...