आजमगढ़, जुलाई 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में सोमवार शाम करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। फर्राटा पंखा हटाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। जमुनीपुर गांव निवासी 48 वर्षीय लालमन मजदूरी करता है। सोमवार शाम वह काम करके लौटा था। गर्मी होने पर फर्राटा पंखा चालू किया। कुछ देर बाद वह पंखा हटाने लगा। तार कटा हुआ था। जिससे वह करंट की चपेट में आने से झुलस गया। परिजन उसे लेकर पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी दो बेटियां हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...