बगहा, अप्रैल 9 -- शत्रुद्धन शर्मा बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। नौतन प्रखंड के जमुनिया पोखर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। बेतिया अरेराज मुख्य पथ के जमुनिया मठ स्थित जिला परिषद के सैरात को हाईटेक किया जाएगा। तालाब की खुदाई होगी।मछली पालन के साथ-साथ वोट संचालित होगा। सामुदायिक भवन के साथ-साथ ग्रीन पार्क का भी निर्माण होगा। इस ऐतिहासिक सैरात को विकसित करने से रोजगार का सृजन होगा। और जिला परिषद की आय बढ़ेगी। किसी को ध्यान में देखकर बुधवार को जिला परिषद के अध्यक्ष निर्भय कुमार महतो, डीडीसी काजले वैभव नितिन, जिला परिषद सदस्य मनोज कुशवाहा, कनीय अभियंता श्रीकांत कुमार आदि ने जमुनिया पोखर का निरीक्षण किया। डीडसी ने मौके पर उपस्थित कनिय अभियंता श्रीकांत कुमार को जिला परिषद के जमुनिया पोखर सैरात को डेवलप करने के लिए कार्य योजना बनाने का निर...