धनबाद, मार्च 15 -- बाघमारा के जमुनिया नदी किनारे बंद कोयला खदान के मुहानों को खोलकर अवैध कोयला खनन करने की सूचना पर शनिवार को ब्लॉक दो प्रबंधन, बाघमारा पुलिस के साथ सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने छापामारी कर 11 टन अवैध कोयला जब्त किया। नदी के किनारे व बीच में अवैध खनन स्थल को छापामारी टीम ने मशीन से डोजरिंग करवा कर कर बंद करवा दिया। इस दौरान टीम ने अवैध खनन स्थल से जब्त कोयले को एबीओसीपी प्रबंधन को सुपूर्द कर दिया। छापेमारी की सूचना के बाद टास्क फोर्स की बैठक के बाद बाघमारा सीओ चिन्हित खनन स्थल पहुंचे। उनके साथ बाघमारा पुलिस व कोयला अधिकारी भी थे। इस दौरान उन्होंने नदी के बीच अवैध कोयला खनन पर चिंता व्यक्त करते हुए स्थानीय पुलिस से कारवाई करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...