चतरा, फरवरी 23 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के जमुनिया टांड में रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसी के साथ 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू हो गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी टंडवा पंचायत के जमुनिया टांड गांव में देवी मंदिर के प्रांगण में मंदिर का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश पूरे गांव में भ्रमण करने के बाद मंदिर प्रांगण में स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया, गांव में माता रानी देवी की गीतों से भक्ती मय हो गया। इसके साथ साथ मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया गया है। इस मौके पर राजद प्रमुख अध्यक्ष खेदू यादव, पप्पू यादव, योगेन्द्र यादव, अनील यादव, कमलेश यादव, छोटू कुमार, रोहन यादव, मोती साव, बुधन यादव के आलावा सैकड़ों ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।

हिंद...