बरेली, मार्च 9 -- बरेली। जमुना प्रसाद मेमोरियल पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कैम्प का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ मनोज कांडपाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। डॉ कांडपाल ने कहा कि एनएसएस से समाज के प्रति जिम्मेदारी का अहसास होता है। कार्यक्रम अधिकारी यूनिट प्रथम अमरीश गंगवार ने स्वयंसेवक व सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों व उसके लाभ के बारे में समझाया। कार्यक्रम अधिकारी यूनिट 2 डॉ अंकुर टंडन, डॉ यशपाल सिंह, डॉ रवि शंकर गंगवार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...