प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयाग उत्थान समिति ने बाबा बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा की तैयारियों को लेकर रविवार को चौधरी गार्डेन में बैठक की। समिति के अध्यक्ष डॉ. उदय प्रताप सिंह ने बताया कि कथा से पहले 20 अप्रैल को जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से सुबह नौ बजे मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें पांच हजार महिलाएं शामिल होंगी।बैठक में पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, मेयर गणेश केसरवानी, नीरज त्रिपाठी, मुरारी लाल अग्रवाल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...