इटावा औरैया, मार्च 8 -- निरंजन नगर इंटर कॉलेज में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी धर्मेंद्र सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में जमनापारी बकरियों के संरक्षण के लिए मेला आयोजित किया गया। क्षेत्र के विभिन्न गाँव से आयें पशु पालकों को मेले में जमनापारी बकरी के संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। मेला में 52 बकरी व 5 बकरों को टैग लगाये गए। सीवीओ डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि करीब 57 बकरे व बकरी चकरनगर से व 60 बढ़पुरा ब्लॉक से चयनित की गयी है। दोनों ब्लाक से कुल 50 बकरी व 5 बकरों का चयन कर है उसे उचित रेट पर खरीदा जायेगा। शासन इन बकरियों से शुद्ध जमनापारी नस्ल तैयार करेगी। यदि बकरी पालक चाहे तो उनके बच्चे सही रेट पर वापस खरीद भी सकते है। मेले में बकरी पालक गांव कुंदोल निवासी नृसिंह चौहान व गांव सिंडौस निवासी सतीश सिंह ने आरोप लगाया कि यहां पहले से ही ...