जमुनहा मे नेपाली कस्टम चोरी का माल बरामद
बहराइच, मई 10 -- रुपईडीहा, संवाददाता। नोमैन्स लैंड से सटी भारत नेपाल के बीच समानांतर रोड के उस पार नेपाली क्षेत्र में जमुनहा गांव है। इस गांव में नेपाली कस्टम की चोरी कर माल पहुंचाया जाता है। नेपाली पुलिस के जवानों ने छापा मारकर गोदाम से लगभग 3 लाख रुपये का नेपाली कस्टम चोरी का माल बरामद किया है। उक्त जानकारी देते हुए बांके जिले के पुलिस प्रवक्ता व डीएसपी दीपक पातली ने बताया कि बांके के एसपी अंगुर जीसी के कड़े निर्देश पर इस गोदाम में छापा मारा गया। शनिवार की रात 8 बजे गोदाम से लेडीज कुर्ते सलवार व सुपर पावर तम्बाकू लगभग 3 लाख रुपये की बरामद हुई। यह भी पढ़ें- 6 लाख भारतीय मुद्रा सहित दो गिरफ्तार यह भी पढ़ें- 6 लाख भारतीय मुद्रा सहित दो गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.