गोड्डा, मार्च 16 -- बोआरीजोर प्रतिनिधि। बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के जमुझरना गांव जाने के लिए पुल नहीं होने के करण आधे दर्जन से अधिक गांव के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। गांव के लोगों ने बताया कि जमुझरना गांव से सटे एक नदी पड़ती है। नदी में पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को नदी में उतरकर प्रखंड मुख्यालय सहित मुख्य मार्ग को जाना पड़ता है। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पुल सहित सड़क निर्माण को लेकर कई बार प्रखंड, प्रशासन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहित जिला प्रशासन को अवागत कराया गया। आवेदन भी दिए गए। लेकिन इस पर कोई पहल नहीं हुई। पुल नही होने के के कारण 300 मीटर के बजाय 4 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। खासकर गंभीर बीमारी वाले मरीज को दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां से सांसद विजय हस...