जमुई, मई 15 -- बरहट, निज संवाददाता जिले वासियों की लंबी मांग के पश्चात शुक्त्रवार को आखिर पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव हो गया। ट्रेन ठहराव को लेकर जिलेवासियों में उत्सव सा माहौल था। रेलवे के अधिकारी भी आज के दिन ऐतिहासिक बना रहे थे। जमुई रेलवे स्टेशन को सजाया संवारा गया था। इस दौरान जमुई सांसद अरुण भारती अपने समर्थकों के साथ स्टेशन पर डटे थे तो दूसरी तरफ जमुई विधायक श्रेयसी सिंह इसी ट्रेन से जमुई पधार रही थी। उनके समर्थक भी भगवा झंडा लगाए स्टेशन पर अपने विधायक के समर्थन में नारे लगा रहे थे। सुबह 10:15 बजे वंदे भारत जैसे ही सायरन बजाते हुए डाउन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, पूरा स्टेशन जयकारों और नारों से गूंज उठा। खेल सह उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह इसी ट्रेन से नीचे उतरी तो रेलवे अधिकारियों व समर्थकों ने उन्हें इंजन के पास ले गया ...