पटना, अगस्त 12 -- जमुई जिले में सौर विद्युत परियोजना से 75 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू हो गया है। परियोजना से उत्पादित बिजली के लिए 2.96 रुपए प्रति यूनिट का टैरिफ तय किया गया है। एसजेवीएन के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता के अनुसार कंपनी की नवीकरणीय ऊर्जा यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे स्वच्छ और ग्रीन ऊर्जा मिलेगी। इस परियोजना का क्रियान्वयन एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) की ओर से किया गया है। यह भी पढ़ें- सेटेलाइट टाउनशिप की जमीन से रोक हटी, 4 शहरों में सीबीजी प्लांट, 300 डिग्री कॉलेज; सम्राट कैबिनेट के 10 फैसलेपरियोजना की उत्पादन क्षमता एसजेवीएन के निदेशक (एचआर) अजय शर्मा के अनुसार 75 मेगावाट की इस इकाई के चालू होने से प्रथम वर्ष में लगभग 90 मिलियन यूनिट और 2...