जमुई, सितम्बर 28 -- ​जमुई। निज संवाददताा जिले में मौसम के बदलते मिजाज और तापमान में उतार-चढ़ाव का सीधा असर आम जनजीवन और स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। कभी तेज धूप और उमस तो कभी बादलों की आवाजाही व हल्की बारिश के कारण मौसमी बीमारियों ने पांव पसार लिए हैं। इसके चलते जमुई सदर अस्पताल समेत जिले के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है।​सदर अस्पताल में रोजाना औसतन 200 से 300 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से लगभग 40 से 50 फीसदी मरीज मौसमी बुखार, सर्दी-खांसी, गले में संक्रमण, सिरदर्द, बदन दर्द और डायरिया जैसी पेट की बीमारियों से पीड़ित हैं। यह भी पढ़ें- Nawada News: मौसम का मिजाज बदलते ही अस्पतालों में बढ़े वायरल मरीज मौसम के इस उतार-चढ़ाव का सबसे ज्यादा शिकार छोटे बच्चे और बुजुर्ग हो रहे हैं, जि...