जमुई, मार्च 28 -- जमुई, हिन्दुस्तान संवाददाता जमुई वन प्रमंडल के अथक प्रयासों से जिले में भटककर आए हाथियों के झुंड को सुरक्षित रूप से झारखंड के वन क्षेत्रों में उनके प्राकृतिक आवास तक पहुंचा दिया गया। इस पूरे अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए वन विभाग की कार्यशैली, समन्वय और सतर्कता की व्यापक सराहना की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड के वन क्षेत्रों से भटककर 26 हाथियों का एक झुंड करीब एक माह पूर्व जमुई जिले में प्रवेश कर गया था। इस दौरान हाथियों का यह झुंड विभिन्न जंगलों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार आवागमन करता रहा। विशेष बात यह रही कि पूरे समयावधि में किसी भी मानव या हाथी को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। बताया जाता है कि इस झुंड में 5 बच्चे भी शामिल थे, जिनमें एक नवजात शावक भी था। इसकी जानकारी वन प्रमंडल पदाधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.