जमुई, दिसम्बर 29 -- सोनो (जमुई), निज संवाददाता। पूर्व में नक्सली कमांडर रहे लखन यादव (40 वर्ष) की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चरकापत्थर थाना के बाराटांड गांव में हुई। लखन यादव बाराटांड आदिवासी टोले में चल रहे तीन दिवसीय क्रिसमस (सोहराय) कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसी दौरान घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। लखन को छह गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक लखन जमुई जिले के चरकापत्थर थाना के चिल्काखांड़ गांव का रहने वाला था। चरकापत्थर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है। पुलिस हत्या के सभी संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है, जिसमें आपसी रंजिश, नक्सली गठजोड़ भी शामिल हैं। लखन यादव पूर्व में नक्सली कमांडर था। वह लंबे समय से पुलिस के रडार पर था। झाझा जीआरपी हथि...