भागलपुर, सितम्बर 22 -- जमुई। बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग छात्रा से अभद्रता और छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई की है। इस जघन्य मामले के दो मुख्य आरोपी, हरेराम यादव और नन्दन यादव, पुलिस मुठभेड़ (हाफ एनकाउंटर) में घायल हो गए हैं। यह मुठभेड़ जमुई के कुंदर बैराज के पास उस समय हुई जब आरोपियों ने भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं।इस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी नन्दन यादव के पैर में गोली लगी है। वहीं, उसके साथी हरेराम यादव का एक पैर टूट (फ्रैक्चर) गया है। यह भी पढ़ें- जमुई में गमछे वाला लगाए बैठा था घात? वीडियो वायरल नहीं होता तो दब गई थी बात घटना के तुरंत बाद दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनका इ...