जमुई, जून 3 -- जमुई । कार्यालय संवाददाता जमुई में प्रस्तावित नए न्यायालय भवन तथा न्यायिक पदाधिकारियों के आवासीय परिसर के निर्माण हेतु बुधवार को भूमि की खोज और सर्वेक्षण का कार्य किया गया। इस सिलसिले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिलीप कुमार राय तथा अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने कार्यपालिका के अधिकारियों के साथ मिलकर जमुई जिला अंतर्गत कई चिन्हित स्थलों का सघन दौरा किया। इस संयुक्त निरीक्षण टीम में अंचलाधिकारी ललिता कुमारी एवं डी.सी.एल.आर. सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।दौरे के दौरान अधिकारियों की टीम ने जमुई के विभिन्न संभावित अंचलों और क्षेत्रों में सरकारी व उपयुक्त भूमि का भौतिक सत्यापन और परिकषण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य एक दूरदर्शी योजना तैयार करना है ताकि यह सुनिश्...