मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उत्तर बिहार प्रांत के नेताओं ने जमुई में छात्रा के साथ हुई छेड़खानी की घटना को शर्मनाक बताते हुए उसकी निंदा की। संगठन के नेताओं ने मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि प्रदेश में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन के दावों की पोल भी खोलती है। जमुई पुलिस प्रशासन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अविलंब दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाए। छात्रा के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- छात्रा के साथ छेड़छाड़ निंदनीय यह भी पढ़ें- छात्रों की सुरक्षा की मांग को लेकर विद्यार्थी परिषद का आक्रोश मार्च यह भी पढ़ें- जमुई की घटना के विरोध में अभाविप ने निकाला आक्रोश मार्च

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...