भागलपुर, मार्च 11 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी की शुरुआत मंगलवार को हो गई। उद्घाटन मुकाबला जमुई बनाम लखीसराय के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में जमुई ने लखीसराय को 10 विकेट से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए अमन कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह जानकारी भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) के उपाध्यक्ष सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को जमुई बनाम मुंगेर मुकाबला खेला जाएगा।मामू ने बताया कि जमुई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखीसराय की टीम जमुई के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। पूरी टीम 31.2 ओवरों में 87 रनों पर ...