जमुई, अगस्त 20 -- जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता जमुई जिले में इस वर्ष वर्ष धान की रोपनी के लिए मौसम अनुकूल रहा । बारिश अन्य साल की अपेक्षा काफी अच्छी रही। इस वर्ष लगातार बारिश हो रही हैं। बारिश होने से किसानों में काफी खुशी है। जमुई जिले में लगभग 99.7 प्रतिशत धान की रोपनी हो चुकी है। एक दो रोज में शत-प्रतिशत धान की रोपनी हो जाएगी। इसकी जानकारी जमुई जिला कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह ने दिया। उन्होंने कहा कि जमुई जिले में अरहर की खेती का टारगेट 2177.52 हेक्टेयर था जिसमें 2218.43 हेक्टर की खेती हुई है। अरहर का 101. 88 हेक्टेयर खेती हुई है। वही मक्का का 9260.75 हेक्टेयर जिले को टारगेट दिया गया था जिसमें 8982.383 हैक्टेयर में खेती हुई प्रतिशत के रूप में देखा जाए तो 97 प्रतिशत मक्के की खेती हो चुकी है। वहीं धान की जिले में 66761.1 हेक्टर में...