नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- एक तरफ जहां बिहार के जमुई से नाबालिग छात्रों के साथ हुई घटना ने देश को हैरान कर दिया है, तो वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश के ग्वालियर से भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है। ग्वालियर से लेकर जमुई तक बेटियों के साथ हुए इन घटनाओं ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। ग्वालियर में कोचिंग जा रही स्कूली छात्रा के साथ रास्ते में मारपीट का वीडियो सामने आया है।मामले का CCTV वीडियो आया सामने बता दें कि, घटना कमला स्कूल वाली रोड पर हुई, जहां बाइक सवार दो युवकों ने छात्राओं को रोककर कथित तौर पर छेड़खानी की। विरोध करने पर दोनों युवकों ने छात्राओं के साथ मारपीट भी की। पूरी घटना पास के मकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है। दोनों छात्र...