जमुई, दिसम्बर 30 -- जमुई । नगर संवाददाता जिले के दो होनहार छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर की खो-खो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। चयनित छात्रा जिले के टीआर नारायण हैरिटेज स्कूल के इशिका राज कक्षा 9 और छात्र छोटू कुमार कक्षा 6 का है जो बिहार राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बेंगलुरु में आयोजित 44वीं नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही टीआर नारायण हैरिटेज स्कूल सहित पूरे जमुई जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूल के चेयरमैन अमरेंद्र कुमार अत्रि ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये बच्चे स्कूल और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया। वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.