भागलपुर, अक्टूबर 10 -- बरहट (जमुई) से राकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट जमुई के तीन लाल राष्ट्रीय मंच पर अपने नवाचार का दम दिखाने के लिए शनिवार को दिल्ली रवाना हो गए । इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत इन तीन प्रतिभाशाली का चयन किया गया था। अब ये तीनों लाल राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेकर जिले एवं राज्य का नाम रौशन करेंगे। ये तीनों नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित राष्ट्रीय प्रदर्शनी में अपने वैज्ञानिक विचारों, नवाचारों और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों के इस सफर को जिले में विज्ञान, शिक्षा और नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: राष्ट्रीय स्तर पर चयनित तीन छात्रों को उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए रवाना हुए वि...