भागलपुर, मार्च 29 -- जमुई। जमुई के गुगुलडीह का होनहार छात्र शुभम कुमार तांती ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पूरे बिहार में 8वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। शुभम के पिता रंजन तांती पेशे से मार्बल मिस्त्री का कार्य करते हैं। माता ललिता देवी गृहिणी हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद शुभम ने अपने परिश्रम और संकल्प के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। उसके बड़े भाई ने भी इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो परिवार के लिए गर्व की बात है।विशेष उल्लेखनीय है कि शुभम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर कक्षा 10 तक की पूरी पढ़ाई गुगुलडीह विद्यालय से ही पूरी की है। पढ़ाई के साथ-साथ वह विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.