जमुई की घटना पर विपक्ष ने सरकार को घेरा
नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी के मुद्दे पर सियासत गरम हो गई है। विपक्षी पार्टियों ने न्याय की मांग करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर घटना पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जमुई का वीडियो बेहद बेचैन कर देने वाला है। 10वीं कक्षा के एक छात्र और छात्रा को रास्ते में जबरदस्ती रोक लिया गया। उन्हें प्रताड़ित और अपमानित किया गया। इन लोगों को ऐसी बदतमीजी करने का हक किसने दिया? राहुल ने इसके पीछे शामिल सभी लोगों पर पॉक्सो के तहत मुकदमा चलाने की मांग करते हुए कहा कि बिहार सरकार को यह जवाब देना चाहिए कि शाम सात बजे एक लड़की सड़क पर सुरक्षित क्यों नहीं है। उन्होंने कहा कि यह संस्कृति नहीं है। यह पितृसत्ता है। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.